भारत में 21 जून को हो सकता है लॉन्च,Oppo A57 4G 2022 Full स्पेसिफिकेशन लीक-Oppo A57 4G 2022 Full Specification Leaked in India May 21
Oppo A57 4G 2022 को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसकी भारत लॉन्चिंग खबरों में बनी हुई है। लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB तक RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

Oppo A57 4G 2022 को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसकी भारत लॉन्चिंग खबरों में बनी हुई है। लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की जानकारी सामने आई है। लीक की मानें, तो यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB तक RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। Also Read – 48MP कैमरा, 8GB RAM और 4310mAh बैटरी वाले Oppo F19 Pro+ 5G को सस्ते में लाएं घर, Amazon और Flipkart पर मिल रहा Discount
Oppo A57 4G 2022 India launch date leak
Rootmygalaxy की लेटेस्ट रिपोर्ट में Oppo A57 4G 2022 के फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, टिप्सटर Paras Guglani ने फोन की इंडिया लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। टिप्सटर की मानें, तो भारत में यह फोन 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इससे जुड़ी किसी प्रकार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे यह केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकता है। Also Read – 48MP कैमरा, 8GB RAM, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग वाले Oppo K10 5G की पहली सेल आज, Flipkart पर मिलेगा तगड़ा Discount
Oppo A57 4G 2022 Specifications leak
लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Oppo A57 4G 2022 फोन Android 12 OS बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करेगा। इसमें 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz होगा।
Oppo A57 4G 2022 Performance
इसके अलावा, जैसे कि हमने बताया फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB तक RAM और मिलेगी। इसके अलावा, इस फोन में 3GB एक्सपेंडेबल रैम का विकल्प भी मिलेगा। स्टोरेज की बात करें, तो यह 64GB होगी , जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Camera and Battery
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा भी मिल सकता है। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।